#Final: मुझे सलमान के अलावा फिल्म में एक और सुपरस्टार चाहिए था!
कबीऱ खान ने सलमान खान की ईद रिलीज़ ट्यूबलाइट पर बात करते हुए साफ किया कि फिल्म में शाहरूख खान का किरदार क्यों रखा गया है और इसकी फिल्म को कितनी ज़रूरत थी।
सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट ईद पर धमाका करने को तैयार है लेकिन फिल्म का सबसे दिलचस्प पहलू है 15 साल बाद शाहरूख और सलमान खान का साथ आना। हाल ही में कबीर खान ने एक बार फिर इस बारे में बात की और शाहरूख का रोल थोड़ा और क्लियर किया।
कबीर खान ने कहा कि जो किरदार था वो चीख चीख कर कह रहा था कि फिल्म में एक सुपरस्टार चाहिए। और ऐसे में शाहरूख खान छोड़कर और कोई इस रोल को नहीं निभा सकता था।

ऐसा नहीं था कि किसी सुपरस्टार को कैमियो करना था इसलिए मैंने शाहरूख को लिया। बल्कि वो रोल चीख चीख कर कह रहा था कि उसे कोई सुपरस्टार ही शिद्दत से निभा सकता है। और इसलिए मैंने शाहरूख खान को कन्विन्स किया।
हालांकि कबीर खान ने रोल के बारे में ज़्यादा बात ना करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि आप फिल्म देखकर खुद कहें कि वाकई ये रोल केवल शाहरूख खान का था। इससे ज़्यादा बात नहीं करूंगा वरना फिल्म का मज़ा चला जाएगा।
वैसे सलमान खान की ट्यूबलाइट की कहानी लगभग लीक हो चुकी है जो अंग्रेज़ी फिल्म द लिटिल बॉय से प्रेरित है। जानिए ट्यूबलाइट की कहानी -


Click it and Unblock the Notifications











