..................... Kabir Khan talks about his college days relationship with Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

"मैंने शाहरुख के नोट्स पढ़कर मास्टर्स पूरी की..गौरी मेरी डांस पार्टनर थी"

कबीर खान शाहरुख खान के साथ अपने कॉलेज के दिनों को याद किया।

By Shweta

सलमान खान और कबीर खान की जोड़ी को दर्शक पसंद करते हैं। सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरुख खान का भी कैमियो अपीयरेंस है। हाल में फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान के रोल के बारे में कबीर खान से सवाल पूछा गया तो कबीर खान ने अपने और शाहरुख खान के रिश्ते के बारे में भी बात की।

एक लीडिंग पोर्ट से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि "शाहरुख खान का फिल्म में बहुत ही प्यारा कैरेक्टर है। ये सीन भी फिल्म फिल्म में बेहद खास होगा। शाहरुख खान और सलमान खान को साथ में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। दोनों स्क्रीन पर 20 साल बाद साथ नजर आएंगे। मैं खुद दर्शकों के रिएक्शन को देखने के लिए एक्साइटेड हूं।"

kabir-khan-talks-about-his-college-days-relationship-with-shahrukh-khan

कबीर खान ने कहा "मैंने जानबुझ कर इस सीन को थोड़ा ऐसा बनाया है कि दर्शक हॉल में ताली बजाएंगे, चिल्लाएंगे और सीटियां भी मारेंगे।"शाहरुख खान के साथ अपनी पर्सनल बॉन्डिंग पर भी कबीर खान ने बात की और पुरानी यादें ताजा की।

उन्होंने कहा कि "शाहरुख खान को मैं कॉलेज के दिनों से जानता हूं। वो अपने कॉलेज नोट्स पढ़ाई करने के लिए देते थे। मैंने अपनी मास्टर्सकी फिल्म शाहरुख खान के नोट्स पढ़कर पूरी की है। हम एक ही स्कूल में भी थे। वो मुझसे दो साल बड़े थे। गौरी और मैं वेस्टसाइड स्टोरी प्रोड्क्शन में डांस पार्टनर हुआ करते थे।"

जाहिर है कबीर खान शाहरुख खान को इतने सालों से जानते हैं तो उन्हें और शाहरुख खान को साथ में शूट करना भी कम दिलचस्प नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X