"मुझे ये फिल्म नहीं करनी थी...अब ये केवल सलमान का सीक्वल है"

कबीर खान एक था टाईगर सीक्वल, टाईगर ज़िंदा है डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं। कारण काफी दिलचस्प है और अब उन्होंने खुलकर सुलतान डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर के इस सीक्वल पर बात की है।

कबीर खान ने हाल ही में खुलकर टाईगर ज़िंदा है पर बात करते हुए कहा कि अब ये पूरी तरह से अली अब्बास ज़फर की फिल्म है। भले ही सलमान खान और कैटरीना कैफ के किरदारों को जन्म मैंने दिया है पर अब ये किरदार कहां जाएंगे ये पूरी तरह अली पर निर्भर करता है।

टाईगर ज़िंदा है, एक था टाईगर से बिल्कुल अलग है। अब ये पूरी तरह से सलमान का सीक्वल है, पर इसमें ओरिजिनल फिल्म के किरदार और प्लॉट छोड़कर कुछ भी सेम नहीं है। क्योंकि ये दो अलग डायरेक्टर की फिल्म है। चूंकि फिल्म के राइट्स यशराज के पास हैं तो सीक्वल बनाना उनकी चॉइस है।

kabir=khan-salman-khan-film

कबीर खान एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं, ये तो सब जानते हैं लेकिन जब से वो सलमान खान के साथ आए वो ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर हो गए और ब्लॉकबस्टर फिल्म के डायरेक्टर पर हो जाता है काफी प्रेशर, तो कबीर खान पर भी था।
[#TheEnd: बन ही गई सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट...ये रही आखिरी तस्वीर]

कबीर खान एक था टाईगर सीक्वल नहीं डायरेक्ट कर रहे हैं। पर क्यों? इसकी वजह काफी दिलचस्प है। दरअसल, कबीर खान की मानें तो हर कहानी एक बार ही बताने के लिए होती है, इसलिए वो सीक्वल के पक्ष में नहीं रहते हैं।

एक था टाईगर की कहानी पूरी थी, वो आगे से कहीं नहीं जाती इसलिए वो इस फिल्म को फ्रेंचाइज़ी में नहीं बदलना चाहते थे। हालांकि यशराज फिल्म्स ने उन्हें एक था टाईगर ऑफर की पर उन्होंने मना कर दिया।
[#Scoop: 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप फिर से देखना है...धमाकेदार होगी कास्ट]

वैसे इस साल अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक इस फॉर्मूले को अपनाने वाले हैं-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X