#Wrong: आखिरकार सलमान ने स्टारडम का गलत इस्तेमाल कर ही लिया!
कहते हैं ना कि स्टारडम जब तक सर ना चढ़े तब तक ही बेहतर है। ऐसा ही कुछ कबीर खान के साथ हुआ है। नहीं नहीं उन्हें स्टारडम नहीं चढ़ी है। लेकिन उन पर सलमान खान की स्टारडम साफ चढ़ गई। उन्होंने बात ही ऐसी की है।
हाल ही में फिल्मीबीट को दिए एक इंटरव्यू में कबीर खान ने कहा कि सलमान से उन्होंने ढील छोड़ना सीख लिया है। और इस बात के लिए वो तहे दिल से सलमान खान का शुक्रिया अदा करते है।

बस अब आप समझ लीजिए कि यहीं से सारी गड़बड़ होना शुरू हो गई। कबीर खान और सलमान खान की ईक्वेशन एक्टर - डायरेक्टर से बदलकर, ब्लॉकबस्टर स्टार का धमाकेदार डायरेक्टर हो गई।
शायद यही कारण है कि ट्यूबलाइट की कहानी कहीं खो गई है। कम से कम अब तक जिसने भी फिल्म के बारे में जितना कुछ देखा है, वो तो यही कह रहा है कि फिल्म से कोई कनेक्ट नहीं हो पा रहा है।
कबीर खान का दिल को छू लेनेे वाला सिनेमा, उनसे पीछे छूट चुका है। और ये किसी तरह की भड़ास नहीं है, ये केवल दुख है, एक सच्चे फैन जो कबीर खान सिनेमा का फैन है। उस कबीर खान का, जिसने सलमान खान को रोना और रूलाना दोनों सिखाया था।
बहरहाल, उनके कुछ झूठ पर से परदा हम उठा ही देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications