CONFIRM: सुलतान की रिलीज़ के बाद जलेगी सलमान खान की ट्यूबलाइट!
सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट का काम तेज़ी से शुरू हो चुका है और कबीर खान ने एलान कर दिया है कि फिल्म की शूटिंग सुलतान की रिलीज़ के बाद ही शुरू हो जाएगी।
फिलहाल ट्यूबलाइट के लिए कश्मीर में लोकेशन ढूंढी जा रही है। फिल्म एक अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट कही जा रही है और यही कारण है कि फिल्म की लोकेशन भी कश्मीर में चीन के बॉर्डर के पास ढूंढी जा रही है।
[10 सुपरस्टार्स खुलकर उड़ा चुके हैं सलमान खान की धज्जियां!]
कबीर खान ने बताया कि इस जगह पर शूटिंग करने में थोड़ी दिक्कत आने वाली है क्योंकि यहां नेटवर्क का काफी प्रॉब्लम है। अभी भी मुंबई से पूरी तरह कटे हुए हैं।
माना जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान अकेले हीरो हैं और फिल्म राजनीति पर भी फोकस करेगी। वहीं कश्मीर केवल फिल्म की शुरूआत है और कबीर खान ने कहा कि इसके बाद तो असली फिल्म शुरू है।
[#Sultan: बॉक्स ऑफिस पर 630 करोड़ का दांव]
फिल्म की शूटिंग के लिए ट्यूबलाइट की टीम चीन भी जा सकती है। हालांकि अभी तक किसी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जानिए ट्यूबलाइट के बारे में बेहद दिलचस्प डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications