#JustIN: सलमान की ट्यूबलाइट में देखिए शाहरूख का #FirstLook
कबीर खान ने शाहरूख खान के साथ सलमान खान की ट्यूबलाइट शूट कर ली है और फिल्म से शाहरूख खान का पहला लुक खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर डाला है। देखिए तस्वीर।
सलमान खान की ट्यूबलाइट के सेट पर जैसी ही शाहरूख खान अपने कैमियो की शूटिंग करने पहुंचे हर कोई उत्साहित हो गया। आखिर 20 साल बाद करण अर्जुन एक साथ आ रहे थे। तो तुरंत ही सेट पर से तस्वीरें वायरल होने लगीं।
लेकिन अब कबीर खान ने खुद शाहरूख खान की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनका ट्यूबलाइट लुक शेयर किया है। कबीर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि कॉलेज में नोट्स देने से लेकर आज फिल्म करने तक हर चीज़ के लिए धन्यवाद शाहरूख।

फिल्म में शाहरूख खान एक जादूगर का किरदार निभा रहे हैं और उनके चेहरे पर होगा एक टैटू। अब ज़ाहिर सी बात है कि टैटू हो तो उसकी कोई ना कोई वजह भी होगी। बहरहाल, फैन्स तो शाहरूख का लुक देखकर ही काफी एक्साइटेड हैं।
वैसे शाहरूख खान इसके पहले कई फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं और फिल्म चली हो या ना चली हो, शाहरूख का कैमियो पॉपुलर हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications