..................... Kabir Khan shared the location of Salman Khan’s Tubelight - Hindi Filmibeat

PIC: 'सुल्तान' से आगे बढ़ें.. ये रहा सलमान खान की अगली फिल्म का लोकेशन

By Neeti

'सुल्तान' रिलीज हो गई.. ब्लॉकबस्टर भी हो गई। अब आगे बढ़ते हैं सलमान खान की अगली फिल्म की ओर। जी हां, सलमान की अगली फिल्म है कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ट्यूबलाइट'.. कबीर खान ने अपनी फिल्म के लिए उत्सुकता पैदा करने के लिए फिल्म के लोकेशन की तस्वीर शेयर की है।

Tubelight

ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा। फिल्म की शूटिंग लद्दाख और फिर कश्मीर में होने वाली है। वहीं, फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि कबीर खान की पिछली फिल्म की तरह ही ट्यूबलाइब भी human ड्रामा है।

#PROFIT: अक्षय कुमार को किया पीछे.. एक कदम से दूर हैं 'सुल्तान' सलमान!

कबीर खान ने लोकेशन की तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि फिल्म की शूटिंग 28 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी। बता दें, फिल्म की पूरी टीम और कास्ट लगभग 1 महीने तक लद्दाख में शूटिंग करेंगे।

''सलमान फैंस प्लीज अब मुझे गालियां मत देना..''

कबीर खान और सलमान खान की जोड़ी ने 'एक था टाईगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लिहाजा, इनकी अगली फिल्म से सभी को बेहद उम्मीदें हैं। लोकेशन की तस्वीर से साफ है कि कबीर खान कुछ बेहतरीन लेकर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X