#Scoop: 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप फिर से देखना है...धमाकेदार होगी कास्ट?
ट्यूबलाइट के बाद कबीर खान बॉलीवुड फैन्स को बहुत ही अनोखा तोहफा देने वाले हैं। अब ये तो सब जानते हैं कि क्रिकेट और बॉलीवुड का मेल हमेशा से सुपरहिट रहा है। और अब कबीर खान परदे पर 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की सुनहरी जीत वापस ज़िंदा करने वाले हैं।
सोचिए जब इतने शानदार पल को जीना होगा, तो फिल्म की कास्ट कितनी शानदार होगी। और इस फिल्म को लेकर दर्शक भी उतने ही उत्साहित होंगे।

दरअसल, कबीर खान सूत्रों की मानें तो कबीर खान 1983 वर्ल्ड कप पर एक फिल्म बनाने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं और जब बात कबीर खान की हों, जिन्होंने बॉलीवुड को दो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर दी हो, तो उम्मीदें बढ़ना लाज़िमी हैं।
[#BoldBayaan: "अपनी औकात से ज़्यादा फीस लेते हैं खान हों या बच्चन!"]
इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगी फैंटम फिल्म्स। 1983 वर्ल्ड कप शायद भारतीय क्रिकेट का सबसे शानदार और यादगार पल है, ऐसे में इसे परदे पर देखने के लिए 100 करोड़ लोग उत्साहित होंगे। इसलिए फैंटम फिल्म्स के लिए ये रिस्क उठाने को तैयार हुए हैं कबीर खान।
फिल्म की कास्टिंग धमाकेदार होगी इसमें कोई दो राय नहीं है। वैसे फिलहाल तो कबीर खान के ट्यूबलाइट पूरा करने का इंतज़ार हो रहा है जिसके बाद इस फिल्म पर काम शुरू होगा जिसमें खुद कपिल देव और लाला अमरनाथ जैसे लोग अपना योगदान भी देने को तैयार हैं।
[TEAM INDIA की कास्ट फाइनल,जानिए कौन है विराट कोहली, कौन जडेजा!]
वैसे 1983 वर्ल्ड कप सभी के लिए काफी दिलचस्प रहा है और इसलिए हम फैंटम फिल्म्स के लिए ले आए हैं, कुछ कास्टिंग आईडिया। यूं ही, आप भी देख लीजिए 1983 वर्ल्ड कप की ड्रीम टीम -
कपिल देव - अक्षय कुमार
मोहिंदर अमरनाथ - सिद्धार्थ मल्होत्रा
कीर्ति आज़ाद - कपिल शर्मा
रोजर बिन्नी - वरूण धवन
सुनील गावस्कर - शिव पंडित
सैयद किरमानी - रणवीर सिंह
मदन लाल - राजकुमार राव
संदीप पाटिल - अर्जुन कपूर
बलविंदर संधू - रणबीर कपूर
यशपाल शर्मा - आनंद तिवारी
रवि शास्त्री - रणदीप हुडा
के श्रीकांत - आयुष्मान खुराना
दिलीप वेंगसरकर - अमित साध


Click it and Unblock the Notifications

























