ट्यूबलाइट में सलमान को लेने के अलावा और कोई OPTION ही नहीं था! - कबीर खान
कबीर खान और सलमान खान तीसरी बार एक साथ आ रहे हैं और अब कबीर खान ने ये राज़ खोला है कि फिल्म में सलमान खान को हीरो क्यों लिया गया। और आप मान जाएंगे कि कबीर खान इंटेलिजेंट डायरेक्टर हैं।
सलमान खान एक्टिंग के डिपार्टमेंट में ज़रा कच्चे हैं ये तो आप सब मानेंगे। ऐसे में कबीर खान उनसे इमोशनल फिल्में करवा रहे हैं। पहले बजरंगी भाईजान और अब ट्यूबलाइट। कबीर खान ने ये चमत्कार कैसे किया इस बात पर से परदा कबीर खान ने खुद ही उठा दिया है।
कबीर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट में सलमान खान के अलावा कोई और हीरो हो ही नहीं सकता था। क्योंकि बच्चों के साथ इतनी बेहतरीन केमिस्ट्री किसी एक्टर की नहीं दिख पाती जितनी सलमान की दिखती है।

सलमान खान बच्चों के फेवरिट हैं और बच्चे सलमान खान के फेवरिट है। और यही कारण हैं कि बच्चों के साथ सलमान खान स्क्रीन पर बेस्ट लगते हैं। उनके ट्यूबलाइट पार्टनर माटिन रे टंगू के बारे में बात करते हुए कबीर ने कहा कि हमने 1000 बच्चों में उसे ढूंढा।
कबीर ने बताया कि हम एक्टर नहीं ढूंढ रहे थे। हम ऐसा बच्चा ढूंढ रहे थे जो आराम से 100 दिनों की शूटिंग का शे़ड्यूल झेल पाए। एक्टिंग करवाना तो डायरेक्टर का काम है।
और वाकई ट्यूबलाइट टीज़र में माटिन और सलमान की केमिस्ट्री शानदार लग रही है। ट्रेलर में दिखेगा कि उनकी दोस्ती का एंगल क्या है।
वैसे सलमान और इमोशन्स की बात की जाए तो सलमान खान ने अपने 28 सालों के करियर में केवल पांच बार इमोशनल किया है!


Click it and Unblock the Notifications