फैंटम: कबीर खान के लिए दूसरी 'बजरंगी भाईजान' बनेगी ये फिल्म!
[बॉलीवुड न्यूज] कबीर खान के निर्देशन में बनी सैफ अली खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'फैंटम' रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से काफी मिक्स रिस्पॉस मिल रहे हैं। किसी को फिल्म बेहतरीन तो किसी को बोर लग रही है।

बहरहाल, एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक की वजह से इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। लिहाजा कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग कर लेगी।
BOX Office: 'ब्रदर्स' vs 'फैंटम'.. अक्षय कुमार को पीछें छोड़ेंगे कबीर खान!
वहीं, सैफ अली खान और कैटरीना कैफ भी दर्शकों को सिनेमाघर तक खिंचने में कामयाब हो रहे हैं। बता दें, फैंटम 26/11 हमलों पर बनी फिल्म है जो मुंबई फेबल्स नाम की किताब पर आधारित है। इसकी पूरी उम्मीद है कि फिल्म बजरंगी भाईजान जैसी कमाई नहीं कर पाएगी, लेकिन हां 100 करोड़ तक जाने की आशा रखी जा सकती है।
बेबी Vs फैंटम एक्शन से लेकर बॉक्स ऑफिस तक!
अभी की बात करें तो दर्शकों के उत्साह को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट ने उम्मीद जताई है कि फिल्म 6-7 करोड़ के साथ ओपनिंग करेगी। लिहाजा, अगर फिल्म word to mouth फॉरम्यूला में फेल होती है तो वीकेंड के बाद फिल्म का उठना मुश्किल माना जा सकता है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications















