DHAMAKA: अभी तो बस सलमान की बत्ती है...अबकी बार...400 के पार!
कबीर खान ने हाल ही में एक इवेंट में अपनी आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट के बारे में बात की गई और बातों ही बातों में इस बार वो फिल्म के बारे में बहुत ही बड़ी बात कह गए हैं। खासतौर से सलमान खान के लिए।
कबीर खान ने बातों बातों मे ही सही लेकिन पहली बार ट्यूबलाइट के बारे में खुलकर बात की और बात शुरू भी की तो फिल्म की सफलता से। हालांकि उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा और साफ किया कि ट्यूबलाइट के बारे में फिलहाल ज़्यादा बात नहीं कर सकता।
लेकिन कबीर खान ने इतना ज़रूर कहा कि फिल्म के बारे में ये बता दूं कि जिन लोगों को लगता है कि सलमान खान का बेस्ट बजरंगी भाईजान था, वो इस फिल्म का इंतज़ार करिए।

यानि कि इस बार कबीर खान ने ठान ली है कि हर लिहाज़ से फिल्म को 400 करोड़ के पार पहुंचा ही देना है। फिल्म के ट्रेलर और पहले लुक के बारे में भी उन्होंने साफ किया कि जल्द ही ये दर्शकों के सामने होगा।
फिलहाल कबीर खान फिल्म की एडिटिंग पर काम कर रहे हैं और ईद 2017 को फिल्म दर्शकों के सामने होगी। देखना ये है कि इस बार सलमान खान फिल्म से क्या तहलका मचाते हैं। क्योंकि ट्यूबलाइठ उनकी लगातार 11वीं हिट फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications