#Guarantee: ट्यूबलाइट अच्छी लगे या खराब...शाहरूख - सलमान के सीन पर सीटी बजेगी!
शाहरूख खान और सलमान खान एक बार फिर सात साल बाद ट्यूबलाइट में एक साथ नज़र आएंगे। आखिरी बार दोनों ओम शांति ओम के एक साथ नज़र आए थे। फैन्स इन दोनों को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं।
अब कबीर खान ने इस सीन के बारे में बात करते हुए बताया है कि लोगों को ट्यूबलाइट अच्छी लगे या खराब मैं ये गारंटी लेता हूं कि शाहरूख - सलमान का सीन देखकर लोग बहुत ज़्यादा खुश होंगे।

फिल्म की शूटिंग के दौरान क्या क्या होता था, इस बारे में बताते हुए कबीर ने कहा कि जब शाहरूख और सलमान को एक साथ शूट करना था तो हर कोई इतना उत्साहित था कि पूरा सेट दर्शक बन गया था।
किसी का ध्यान अपने काम पर नहीं था। हर कोई चुपचाप वो सीन देखने में लगा हुआ था। भई ये बात तो माननी पड़ेगी कि जब भी शाहरूख - सलमान साथ आते हैं, जादू तो हो ही जाता है।
उन्हें साथ देखने के लिए फैन्स क्या क्या तिकड़म भिड़ाते हैं। हालांकि उन्हें साथ लाना नामुमकिन होता है। करण जौहर ने तो यहां तक कह डाला था कि मैं शाहरूख - सलमान को साथ लाऊंगा तो बिक जाउंगा।
बहरहाल, ट्यूबलाइट में शाहरूख - सलमान का सीन गारंटी है कि आप घर वापस मुस्कुराते हुए ही आएंगे। वैसे जानिए कब कब शाहरूख सलमान फैन्स के बीच बुरी तरह वायरल हुए -


Click it and Unblock the Notifications