ऋतिक रोशन+ एक सुपरहिट डाइरेक्ट.. शुरू हो गई है ब्लॉकबस्टर देने की तैयारी!
[गपशप] यह खबर तो सबके सामने आ ही चुकी है कि ऋतिक रोशन और सुपरहिट निर्देशक कबीर खान साथ आने वाले हैं। ताजा खबर बता दें कि इस फिल्म पर काम भी शुरू हो चुका है। जी हां, जल्द ही कबीर खान अपनी अगली फिल्म ऋतिक के साथ शुरू कर देंगे।
कबीर खान ने कहा है कि फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही कहानी पर काम खत्म हो जाएगा, ऋतिक के शेड्यूल के अनुसार हम लोग फिल्म पर काम शुरू कर देंगे।
VIRAL: ऋतिक रोशन- कंगना की पुरानी वीडियो.. अचानक ही हो गई वायरल!
बता दें, कुछ ही दिनों पहले अफवाह उड़ी थी कि कबीर ने ऋतिक वाली फिल्म रोक कर सलमान खान के साथ काम करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, खबर यह भी थी कि कबीर की अगली फिल्म में सलमान खान के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी बनने वाली है। हालांकि यह सारी खबरें महज कोरी अफवाह ही साबित हो रही हैं।
बता दें, कबीर खान ने सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान, एक था टाईगर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी हैं। लेकिन हमें उम्मीद है कि ऋतिक के साथ भी उनकी जोड़ी यूं ही धमाल करेगी।
यहां जानें ऋतिक रोशन के आने वाले प्रोजेक्ट्स-


Click it and Unblock the Notifications

