सलमान खान के साथ लड़ाई.. इस डाइरेक्टर ने बताई पूरी बात!
सलमान खान से अपनी लड़ाई को लेकर निर्देशक कबीर खान ने बयान दिया है। यहां जानें कबीर खान ने क्या कहा।
फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग के दौरान कई बार अफवाह उड़ी थी कि निर्देशक कबीर खान और सलमान खान के बीच जंग छिड़ी है। फिल्म की कहानी को लेकर दोनों के बीच काफी मतभेद है। बहरहाल, शूटिंग खत्म हुई.. और अब सारी बातें सामने आ रही हैं।
सिर्फ 45 मिनट.. और सलमान खान ने फिर बना लिया एक RECORD
दुबई में ट्यूबलाइट के पहले गाने के लांच पर जब कबीर खान से इस बारे में पूछा गया.. तो उन्होंने कहा- फिल्म एक था टाईगर के दौरान मेरे और सलमान के बीच काफी मतभेद होते थे.. हम काफी डिबेट करते थे। क्योंकि हम दोनों के सोचने का तरीका बिल्कुल अलग है। कभी कभी मैं कुछ ज्यादा ही रिएलिटी में आ जाता हूं.. फिर सलमान मुझे मेनस्ट्रीम की ओर खींचता है। कभी कभी मैं किसी सीन में ज्यादा लॉजिक लगाने लग जाता हूं..

बता दें, कबीर खान और सलमान खान की जो़ड़ी ट्यूबलाइट के साथ तीसरी बार साथ आई है। इससे पहले इन्होंने एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
बहरहाल, सलमान खान अभी और भी कई धमाकेदार फिल्मों के साथ आने वाले हैं-


Click it and Unblock the Notifications











