DHAMAKA: बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर...सलमान In या Out?
क्रिकेट और बॉलीवुड हमेशा साथ साथ चलते हैं लेकिन इन्हें एक साथ बेहतरीन तरीके से आज तक कोई परदे पर नहीं उतार पाया। लेकिन अब ये काम करने वाले हैं कबीर खान और वो भी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े पल के साथ।
दरअसल, सूत्रों की मानें तो कबीर खान 1983 वर्ल्ड कप पर एक फिल्म बनाने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं और जब बात कबीर खान की हों, जिन्होंने बॉलीवुड को दो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर दी हो, तो उम्मीदें बढ़ना लाज़िमी हैं।

इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगी फैंटम फिल्म्स। गौरतलब है कि अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने, विकास बहल और मधु मंटेना की इस कंपनी ने उड़ता पंजाब और क्वीन से भले ही पैसे कमाए हो लेकिन बॉम्बे वेलवेट, शानदार और रमन राघव से पैसे गंवाए हैं।
[ये 10 सुपरस्टार उड़ा चुके हैं सलमान की धज्जियां]
ऐसे में ये फिल्म भी फैंटम के लिए बहुत बड़ा रिस्क है लेकिन 1983 वर्ल्ड कप शायद भारतीय क्रिकेट का सबसे शानदार और यादगार पल है, ऐसे में इसे परदे पर देखने के लिए 100 करोड़ लोग उत्साहित होंगे। इसलिए फैंटम फिल्म्स के लिए ये रिस्क उठाने को तैयार हुए हैं कबीर खान।
अब बात आती है कास्टिंग पर। कबीर खान के लकी चार्म हैं सलमान खान लेकिन फैंटम फिल्म्स और सलमान खान की ईक्वेशन कुछ खास नहीं है। तो देखना ये है कि कबीर के इस प्रोजेक्ट में सलमान In होते हैं या out, लेकिन उसके लिए अगले साल तक का इंतज़ार करना होगा। क्योंकि तभी ये प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है।
[#Guess: सलमान की ट्यूबलाइट में कौन है उनका प्यारा सा 'भाई'!]


Click it and Unblock the Notifications













