कैट ने डाला करीना के पति पर डाका

करीना कपूर को जबरदस्त टक्कर देने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ अब करीना की फिल्मों में नहीं बल्कि करीना के पति पर डाका डाला है।अरे आप चौंक गये.. कि यह हम क्या कह रहे हैं, लेकिन दोस्तों पूरी खबर तो सुनिये। दरअसल कबीर खान ने अपनी फिल्म एक था टाइगर की सफलता के बाद फिर से कैटरीना कैफ को साइन करने की बात कही है क्योंकि उन्हें लगता है कि कैटरीना कैफ उनके लिए काफी लकी हैं।

लेकिन सोचने वाली बात यह है कि उन्होंने कैटरीना के अपोजिट सलमान खान को नहीं बल्कि सैफ अली खान को चुना है। यह सोचने का विषय है। वैसे कैट-सैफ की जोड़ी भी बॉक्सऑफिस पर हिट हैं। दोनों ने साथ में रेस जैसी ब्लाकब्लास्टर फिल्म दी है। लेकिन कबीर खान ने सैफ को कैट के लिए क्यों चुना, यह एक सवाल है।

अब देखते हैं कि सैफ के साथ कैट को साइन होते देखकर करीना कपूर क्या प्रतिक्रिया देती हैं? क्योंकि कैटरीना ही हैं जो करीना के नंबर वन सिंहासन को लगातार चुनौती दे रही हैं। करीना की छोड़ी फिल्में कैटरीना को मिल रही हैं।

यही नहीं करीना-कैटरीना दोनों की कीमत भी बराबर ही है। दोनों ही ने अपने रेट आमतौर पर समान ही रखा है। अगर कैटरीना चिकनी चमेली आयटम नंबर से लोगों का दिल चुराती हैं तो करीना ने भ अपने फेविकोल जैसे दमदार आयटम से लोगों को मदहोश किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X