अब जापान में प्रदर्शित होगी 'एक था टाईगर'
पिछले साल की बंपर हिट फिल्म एक था टाईगर अब जापान में अपने जलवे बिखेरने को बेकरार है। जी हां आप ने सही सुना.. जापान में. यश राज बैनर और कबीर खान निर्देशित फिल्म एक था टाईगर... अब जापान में रिलीज होने जा रही है। जिसकी जानकारी खुद कबीर खान ने ट्विटर पर दी है। सलमान खान और कैटरीना कैफ दोनों ही जापान कबीर खान के साथ रवाना हो गये हैं। फिल्म जापान में 7 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है।
सलमान खान और कैटरीना कैफ जापान में फिल्म का प्रमोशन करेंगे। कबीर खान ने कहा कि उन्हें बहुत बेसब्री से उस घड़ी का इंतजार है जिस समय सल्लू जापानी भाषा में लोगों से बात करेंगे। कबीर खान ने कहा यह हमारे लिए हर्ष और गौरव का विषय है।
मालूम हो कि 15 अगस्त 2012 को फिल्म एक था टाईगर . भारत में रिलीज हुई थी और साल की सबसे हिट साबित हुई। इस फिल्म के साथ पहली बार सलमाम ने यश बैनर के साथ काम किया था। फिल्म ने बड़ी आसानी से 200 करोड़ का बिजनेस किया था। आज भी लोग इस फिल्म को टीवी पर बार-बार देखते हैं।इस फिल्म के लिए सलमान ने भी टि्वट किया है और कहा है कि मैं फिल्म के प्रमोशन के लिए ओसाका, क्यूटो और टोक्यो की यात्रा करूंगा। मैं बहुत ज्यादा उत्सुक हूं फिल्म को लेकर।


Click it and Unblock the Notifications
