#Pressure मुझे ट्यूबलाइट के लिए बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस से कोई डर नहीं!
कबीर खान ने हाल ही में बाहुबली 2 के बारे में बात करते हुए कहा कि ट्यूबलाइट को बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस से डरने की कोई ज़रूरत नहीं है।
कबीर खान ने हाल ही में ट्यूबलाइट को लेकर खुलकर बात की है। और सबसे पहला सवाल था कि क्या उन्हें बाहुबली 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता से डर लग रहा है। और कबीर खान का जवाब बिल्कुल साफ था - नहीं।
कबीर खान का कहना था कि उन्हें ट्यूबलाइट के लिए बाहुबली से डरने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि दोनों बिल्कुल ही अलग ही फिल्में हैं। उन्होंने दिल से ट्यूबलाइट बनाई है और मानते हैं कि फैन्स को बेहद पसंद आएगी।

ट्यूबलाइट डायरेक्टर कबीर खान अपनी फिल्म के टीज़र को मिले रिस्पॉन्स से काफी ज़्यादा खुश है लेकिन इस खुशी में वो दूसरों की खुशी पर बधाई देना नहीं मिले हैं। एसएस राजामौली की तारीफों के पुल बांधते हुए कबीर खान ने कहा कि इतनी शानदार फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम को बधाई।
कबीर खान ने आगे कहा कि बाहुबली बहुत ही बड़ी फिल्म है। ये भारतीय सिनेमा की पहचान बन गई है। और इसे तेलुगू फिल्म कहकर क्षेत्र के दायरे में बांधना काफी गलत होगा।
कबीर खान का मानना है कि बाहुबली ने उत्तर और दक्षिण के फिल्म मार्केट को इतने अच्छे से पढ़कर फिल्म की मार्केटिंग की है कि राजामौली को जितनी बधाई दी जाए कम है। ये सिनेमा की जीत है।
कबीर खान का मानना है कि बाहुबली अब केवल तेलुगू फिल्म नहीं रह गई। ना ही ये रीजनल सिनेमा है। अब ये एक भारतीय सिनेमा का अभिन्न अंग है।
अब देखना है कि सलमान खान की ट्यूबलाइट बाहुबली 2 के कितने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ती है। वैसे कबीर खान ने हाल ही में एक था टाईगर पर भी खुलकर बात की -


Click it and Unblock the Notifications