..................... Kabir Khan had given a hint of divorce to Aishwarya Rai- Abhishek Bachchan long ago? Video viral! - Hindi Filmibeat

कबीर खान ने काफी पहले दे दिया था ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन के तलाक का हिंट? वायरल हुआ वीडियो!

kabir khan aishwarya rai abhishek bachchan

Kabir Khan Aishwarya- Abhishek: बच्चन परिवार का बिखराव होने की खबरें सामने आ रही हैं और ऐश्वर्या राय को लेकर चर्चा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अब साथ नहीं है।

हाल में दुबई के एक इवेंट में इसकी बड़ी झलक देखने को मिली जहां ऐश्वर्या ने अपने नाम के आगे से बच्चन सरनेम हटा दिया था। जब वो स्टेज पर पहुंची थीं तो सिर्फ इंग्लिश में Aishwarya Rai ही लिखा हुआ था।

इस वीडियो को लेकर चर्चा खत्म नहीं हुई थी कि अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो मशहूर निर्माता निर्देशक कबीर खान का है। इस वीडियो में कबीर खान भी ऐश अभिषेक के अलगाव को लेकर एक बड़ा ईशारा देते नजर आ रहे हैं।

अवॉर्ड शो से वीडियो वायरल

ये वीडियो एक अवॉर्ड शो का है जिसमें पोन्नियन सेलवन को लेकर ऐश्वर्या को अवॉर्ड मिलना है। कबीर खान स्टेज पर आते हैं और सिर्फ 'ऐश्वर्या राय' कहकर बुलाते हैं। गौरतलब है कि इसके पहले किसी भी अवॉर्ड शो में शादी के बाद ऐश को सिर्फ ऐश्वर्या राय बच्चन ही कहा जाता था।

जैसे ही कबीर खान ने नाम लिया ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या काफी खुश हो गईं। हालांकि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का तलाक हुआ है या नहीं इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

लोग कर रहे हैं ऐसी बातें

एक यूजर ने लिखा, ''यह एक संदेश है, जोर से और स्पष्ट... वह अब बच्चन नहीं है।'' एक ने लिखा, ''मुझे लगता है यह पुष्टि है। वह धीरे-धीरे अपने सबके सामने से बच्चन नाम हटा रही हैं।'' एक ने लिखा, ''मेरी नज़र आराध्या की सीट पर गई जिस पर लिखा है "विजेता" इसलिए उन्हें पहले से पता था कि वे जीतेंगे।''' एक ने लिखा, ''क्योंकि मुझे लगता है कि ऐश्वर्या ने एफ देना बंद कर दिया है। और उसके लिए अच्छा है, उसे अब अपने ससुराल वालों को खुश करने की जरूरत नहीं है।''

आप देखिए ये वायरल वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X