''10 दिन.... सलमान खान के साथ होगी नए सफर की शुरुआत.. ''
जी हां, कबीर खान एक बार फिर सलमान खान के साथ नई फिल्म की शुरूआत करने जा रहे हैं और इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। साल 2015 में रिलीज फिल्म बजरंगी भाईजान के 1 साल पूरी होने की खुशी में कबीर खान ने सलमान के साथ काम करने की खुशी जताई।

साथ ही कहा कि नए सफर की शुरुआत जल्द ही होगी। बता दें, कबीर खान के निर्देशन में फिल्म ट्यूबलाइट में मेनलीड एक्टर सलमान खान ही हैं। फिल्म साल 2017 की ईद पर रिलीज होगी।
''मैं रणवीर सिंह के सिर पर कुर्सी तोड़कर मारना चाहता था....''- सलमान खान
कबीर खान और सलमान खान की जोड़ी ने एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लिहाजा, इनकी अगली फिल्म से सभी को बेहद उम्मीदें हैं। कबीर खान ने ट्विटर पर ट्यूबलाइट का जिक्र करते हुए बताया कि 10 दिनों के बाद फिल्म की शूटिंग शुरु की जाएगी।
SHOCK: संजय दत्त की बॉयोपिक में काम करेंगे सलमान.. सिर्फ एक शर्त पर!
यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा। फिल्म की शूटिंग लद्दाख और फिर कश्मीर में होने वाली है। वहीं, फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि फिल्म राजनीति पर आधारित नहीं, बल्कि human ड्रामा है।


Click it and Unblock the Notifications

