#Superfast: ट्यूबलाइट और एक था टाईगर सीक्वल के बीच...एक और धमाका!
कबीर खान आजकल सलमान कान स्टारर ट्यूबलाइट में काम कर रहे हैं और इसके बाद वो सलमान खान का एक था टाईगर सीक्वल रिजेक्ट कर चुके हैं। लेकिन इन दोनों फिल्मों के बीच, उन्होंने एक और धमाके की तैयारी कर ली।
कबीर खान सलमान खान के साथ ट्यूबलाइट की तैयारी में जुटे हुए हैं और इस बीच वो सलमान खान की एक था टाईगर सीक्वल, टाईगर ज़िंदा है रिजेक्ट कर चुके हैं। लेकिन फटाफट कबीर खान एक के बाद अपने धमाकेदार प्रोजेक्ट प्लान करते जा रहे हैं।
अब ट्यूबलाइट की रिलीज़ और टाईगर ज़िंदा है रिजेक्ट करने के बीच, उन्होंने कुछ ऐसा किया जो कि सुपरफास्ट तरीके से प्लान किया गया है और सूत्रों की मानें तो अब कबीर खान डिजिटल वर्ल्ड में भी धमाका करने वाले हैं।

सूत्रों की मानें तो कबीर खान सुभाष चंद्र बोस पर आधारित एक वेब सीरीज़ प्लान कर रहे हैं जो कि इंटरनेशनल होगी और ट्यूबलाइट रिलीज़ होने के बाद तुरंत ही वो इस प्रोजेक्ट पर जुट जाएंगे।
अब ये तो सब जानते हैं कि सुभाष चंद्र बोस भारत के लिए कितना बड़ा रहस्य हैं। और उससे भी बड़ा राज़ है उनकी मौत से जुड़ा। कुछ समय पहले तक तो ये भी माना गया कि सुभाष चंद्र बोस, ज़िंदा हैं। और इस रहस्य से जुड़ी खबरों पर से परदा उठाने जा रहे हैं कबीर खान।


Click it and Unblock the Notifications