फिर सैफ संग इश्क लड़ायेंगी कैटरीना
बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्रियों में शुमार कैटरीना कैफ की पांचो अंगुलियां घी में हैं। तभी तो वो कैटरीना कैफ बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम कर पायी हैं। कैटरीना की जोड़ी हर किसी के साथ सुपरहिट रही है।
सलमान, शाहरूख और आमिर के साथ काम कर रही कैटरीना ने एक बार फिर से सैफ अली खान के साथ काम करने को हांभी भरी है।
सैफ के साथ रेस जैसी सुपर हिट फिल्म देने वाली कैटरीना कैफ, ने कबीर खान को हां बोल दिया है।
वैसे कैटरीना इन दिनों आमिर खान के साथ धूम 3 फिल्म में बिजी हैं। इस फिल्म में पहली बार वह आमिर के साथ काम कर रही हैं। आमिर का रोल फिल्म में निगेटिव है। फिल्म में कैटरीना एक्शन रोल में दिखायी देने वाली हैं। जिसके लिए कैट मार्शल आर्ट की मदद ले रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












