'लोगों को ओपन माइंडेड..' पाक एक्ट्रेस के साथ काम करके बुरे फंसे Diljit Dosanjh के सपोर्ट में उतरे कबीर खान

Sardar Ji 3

Kabir Khan Supports Diljit Dosanjh Sardaar Ji 3 Controversy: दिलजीत दोसांझ और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर स्टारर फिल्म 'सरदार जी 3' जहां एक तरफ दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है, वहीं भारत में इस फिल्म को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है।

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद फिल्म के खिलाफ विरोध और बैन की मांग जोर पकड़ गई, जिसमें मेकर्स पर पाकिस्तानी कलाकार को कास्ट करने को लेकर सवाल उठाए गए। अब फिल्ममेकर कबीर खान ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है और खुलकर अपना पक्ष रखा।

कबीर खान ने किया दिलजीत को सपोर्ट

एनडीटीवी से बातचीत में कबीर खान ने साफ कहा कि फिल्म की शूटिंग और कास्टिंग का फैसला आतंकी घटना से काफी पहले ही लिया जा चुका था। उन्होंने कहा- 'जब तक हालात बदले, तब तक फिल्म बन चुकी थी। अब पीछे जाकर फिल्म पर गुस्सा निकालना गलत है। मैं सेंसरशिप और बैन जैसी बातों का समर्थक नहीं हूं। लोगों को आर्ट के मामले में ज्यादा खुले विचार रखने चाहिए।'

कबीर खान का मानना है कि कोई भी फिल्म नफरत फैलाने या विवाद पैदा करने के इरादे से नहीं बनाई जाती। उन्होंने कहा- 'अक्सर फिल्में राजनीति की भेंट चढ़ जाती हैं। रिलीज टल जाती है, दर्शक अच्छा सिनेमा देखने से चूक जाते हैं।'

भारत में विरोध, विदेशों में बंपर कमाई

हालांकि भारत में विरोध के चलते फिल्म को रिलीज में दिक्कतें आईं, लेकिन विदेशों में खासकर पंजाबी भाषी बाजारों में 'सरदार जी 3' ने धमाल मचा दिया है। फिल्म 27 जून 2025 को रिलीज हुई थी और यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म बन चुकी है।

दिलजीत पर लगा था बैन

FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज) ने आतंकी हमले के बाद दिलजीत दोसांझ को फिल्म प्रमोशन को लेकर निशाने पर लिया था। अफवाहों के मुताबिक, दिलजीत को अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' से भी हटा दिया गया था और उनकी जगह एमी विर्क को लेने की चर्चा थी। हालांकि एमी की टीम ने इन खबरों को खारिज कर दिया। बाद में FWICE ने खुद कन्फर्म किया कि निर्माता भूषण कुमार की रिक्वेस्ट पर दिलजीत पर से बैन हटा दिया है और अब वो 'बॉर्डर 2' की शूटिंग कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X