#ClearHai: वो टाईगर सीक्वल में बिज़ी है, मैं ट्यूबलाइट में... जो भी सुना सब अफवाह!
कबीर खान ने हाल ही में अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की और उनकी बातें सुनकर ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ के फैन्स का दिल तेज़ी से टूट जाएगा। क्योंकि हर अफवाह झूठी निकली।
कबीर खान बॉलीवुड के उन खास डायरेक्टर में हैं जिन्हें केवल अपना काम करने आता है और बहुत ही शानदार तरीके से करने आता है। फिलहाल वो सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट में व्यस्त हैं और इसके बाद वो अमेज़न वीडियो के लिए सुभाष चंद्र बोस पर एक वेब सीरीज़ बना रहे हैं।
इस बीच अफवाहें थीं कि उनका अगला प्रोजेक्ट ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ के साथ है और कबीर ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी सच नहीं है। ये सब केवल अफवाहें हैं।

कबीर खान ने इस प्रोजेक्ट पर बात करते हुए कहा कि कैटरीना मेरी बहुत ही खास दोस्त है और इसलिए उससे प्रोजेक्ट्स पर बात करता हूं। वहीं ऋतिक भी करीबी है तो उससे भी बातें होती रहती हैं। पर कोई भी प्रोेजेक्ट अभी फाइनल नहीं हुआ है।
मैं अभी ट्यूबलाइट में बिज़ी हूं और कैटरीना टाईगर सीक्वल में, ऐसे में अगला प्रोजेक्ट अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। फिलहाल तो मैं वेब सीरीज़ पर काम कर रहा हूं।
अब ये तो सब जानते हैं कि सुभाष चंद्र बोस भारत के लिए कितना बड़ा रहस्य हैं। और उससे भी बड़ा राज़ है उनकी मौत से जुड़ा। कुछ समय पहले तक तो ये भी माना गया कि सुभाष चंद्र बोस, ज़िंदा हैं। और इस रहस्य से जुड़ी खबरों पर से परदा उठाने जा रहे हैं कबीर खान।


Click it and Unblock the Notifications