कबीर खान ने कंफर्म की बजरंगी भाईजान सीक्वल, सलमान खान और फिल्म को लेकर कही ये बात!

इस वक्त कई फिल्मों को लेकर चर्चा चल रही हैं लेकिन कोरोना वायरस के कारण कुछ फिल्मों की रिलीज में बदलाव भी किए जा रहे हैं। लेकिन मेगास्टार सलमान खान लगातार अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बात करते नजर आते हैं। हाल ही में सलमान खान ने पिछले महीने 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल की घोषणा की थी। अभिनेता ने खुलासा किया था कि,

सीक्वल एस एस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखा जा रहा है और फिल्म का नाम 'पवन पुत्र भाईजान' होगा। इस खबर को लेकर निर्देशक कबीर खान का रिएक्शन सामने आया है,

kabir khan, salman khan, bajrangi bhaijaan, कबीर खान, सलमान खान, बजरंगी भाईजान

जो कि पहले भाग के निर्देशक थे और उन्होने कमाल का काम किया था। कबीर खान ने इस फिल्म को लेकर कुछ कहा है। दरअसल कबीर खान ने अब पुष्टि की है कि फिल्म वास्तव में पाइपलाइन में है।

निर्माता ने कहा

निर्माता ने कहा

एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए, फिल्म निर्माता ने कहा कि सलमान सीक्वल को 'पवन पुत्र भाईजान' कह रहे हैं और उन्होंने फिल्म की घोषणा इसलिए की क्योंकि वह उत्साहित हैं। कबीर खान ने कहा कि उन्होंने स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है लेकिन उन्हें लगता है कि केवी विजयेंद्र निश्चित रूप से कुछ रोमांचक लिखेंगे।

'पवन पुत्र भाईजान'

'पवन पुत्र भाईजान'

'पवन पुत्र भाईजान' के निर्देशन के विचार पर टिप्पणी करते हुए, कबीर खान ने कहा कि वह कभी भी अपनी फिल्म का सीक्वल केवल इसलिए नहीं बनाएंगे क्योंकि पहली फिल्म सफल रही थी। निर्देशन के लिए उनकी एकमात्र शर्त एक सीक्वल है, अगर उन्हें एक अच्छी कहानी मिलती है।

कबीर खान

कबीर खान

कबीर खान की इस बात से एक बात साबित हो चुकी है कि फिल्म काफी जल्दी सामने आएगी और फिल्म की स्क्रिप्ट भी दमदार साबित होने वाली है।

बजरंगी भाईजान के अलावा ट्यूबलाइट

बजरंगी भाईजान के अलावा ट्यूबलाइट

सलमान खान ने कबीर खान के साथ बजरंगी भाईजान के अलावा ट्यूबलाइट में भी काम किया था जो कि कुछ खास नहीं साबित हुई थी। सलमान खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म के अलावा दबंग 4, किक 2, कभी ईद कभी दिवाली और ब्लैक टाइगर का भी हिस्सा काफी जल्दी वो बनेंगे।

टाइगर 3

टाइगर 3

सलमान खान लगातार टाइगर 3 को लेकर काम कर रहे हैं लेकिन फिल्म कोरोना वायरस के कारण लगातार टल रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X