'चार फिल्में सुपरहिट होते ही सलमान खान का स्टारडम ऐसा था कि मैं और सुनील दत्त बैकग्राउंड में चले गए'
हाल ही में एक इवेंट के दौरान अभिनेता कबीर बेदी ने बताया कि किस तरह 90 के दशक में सलमान खान के स्टारडम ने उनके और सुनील दत्त के काम को प्रभावित किया था। टाइम्स लिटफेस्ट (Times LitFest) में कबीर बेदी ने एक मजेदार किस्सा सुनाया कि कैसे एक फिल्म की कहानी को सलमान खान के आते ही बदल दिया गया था। बता दें, कबीर बेदी, सुनील दत्त और सलमान खान फिल्म कुर्बान में साथ नजर आए थे।
ऐसा हुआ कि वहां मौजूद एक दर्शक ने कबीर बेदी और सुनील दत्त के जीवन के बीच तुलना करते हुए कहा कि उनके बेटे सिद्धार्थ की मेंटल हेल्थ के साथ बेदी के प्रयासों ने लोगों को सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त के साथ संघर्ष के दिनों की याद दिला दी। इसी बात पर कबीर बेदी को सुनील दत्त और सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया।

कबीर बेदी ने बताया कि उन्हें और सुनील दत्त को कुर्बान नामक एक फिल्म ऑफर किया गया था, जिसमें दोनों को प्रमुख भूमिकाएँ निभानी थीं.. गांव के दो मुखिया, जो अपनी विचारधाराओं को लेकर एक-दूसरे से टकराते हैं। साथ ही, निर्माता फिल्म में छोटी भूमिका के लिए एक युवा अभिनेता और एक अभिनेत्री चाहते थे ताकि वे फिल्म में कुछ गाने जोड़ सकें।


Click it and Unblock the Notifications











