80 साल की उम्र में चौथी बीवी के साथ पोज देकर इतराया दिग्गज अभिनेता, 30 साल छोटी है पत्नी, Video
Kabir Bedi Posing with 4rth Wife: 80 साल की उम्र और चौथी बीवी के साथ पोज.. जी हां, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता को अपनी चौथी बीवी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

हैरानी वाली बात है कि वो इतने फिट हैं कि आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि उनकी उम्र 80 साल है। अभिनेता किसी इवेंट के लिए पहुंचे थे और इस दौरान उनकी चौथी बीवी भी मौजूद थी जो कि उनसे करीब 30 साल छोटी जी है। जी हां, परवीन दुसांज नाम की इस महिला ने साल 2016 में कबीर बेदी से शादी की थी और सभी हैरान रह गए थे।
कबीर इस वीडियो में पहले मीडिया के पास पहुंच जाते हैं और बाद में पत्नी उनके साथ पोज देने के लिए पहुंचती है। वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। कबीर बेदी ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं जो कि आज भी पसंद की जाती हैं।
कबीर बेदी की पत्नियां
कबीर बेदी का पहली तीन शादियां किसी ना किसी कारण से नहीं चल पाईं। अभिनेता ने पहली शादी प्रोतिमा बेदी से की थी लेकिन किसी कारणवश दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी सुजन हंफ्रेस से की और तीसरी शादी निक्की बेदी से की थी। हालांकि इन तीनों शादी के बाद भी वो अकेले रहे और तब साल 2016 में उनके जीवन में परवीन दुसांज की एंट्री हुई थी। बता दें कि कबीर बेदी की इस पत्नी को लेकर कई तरह की बातें की गईं थीं। लेकिन आज दोनों की शादी को 10 साल हो रहे हैं और वो साथ में हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
कबीर बेदी ने जिस तरह से अपनी चौथी पत्नी के साथ पोज दिया है इस पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''उन्हें शादी किए हुए 10 साल से ज़्यादा हो गए हैं।'' एक ने लिखा, ''आपको और भी बहुत सारी शुभकामनाएँ।'' एक ने लिखा, ''लेकिन जो भी इस उम्र में अभी भी बंदे की पर्सनैलिटी है।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान की सिंगल ज़िंदगी सबसे अच्छी ज़िंदगी है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications
