'मुझे और मेरी बीवी को अफेयर्स करने थे..' कबीर बेदी ने इसलिए की थी ओपन मैरिज, चौंकाने वाला खुलासा!

Kabir Bedi Open Marriage- कबीर बेदी को भला कौन नहीं जानता है। एक शानदार अभिनेता होने के साथ साथ वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर खबरों में रहे हैं। कबीर बेदी ने अपना लाइफ में एक या दो नहीं बल्कि चार शादियां की हैं।
लेकिन इस वक्त उनको लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जोकि हैरान करने के लिए काफी है। कबीर बेदी ने ओपन मैरिज को लेकर एक खुलासा किया है जिसको जानकर आप हैरान होने वाले हैं।
पता चला है कि कबीर बेदी ने ओपन मैरिज इसलिए की थी कि वो अफेयर्स कर सकें। कबीर बेदी ने पहली शादी प्रतिमा गुप्ता से की थी जो कि एक ओडिसी डांसर थीँ। अब खबरें आ रही हैं कि उन्होने प्रतिमा के साथ ओपन मैरिज की थी। कबीर बेदी को इस बात से भी कोई प्रॉब्लम नहीं थी कि उनकी पत्नी भी कहीं अफेयर करे।
बात करते हुए किया खुलासा
कबीर बेदी ने इसको लेकर खुद खुलासा किया था और इस दौरान वो डिजिटल कॉमेंट्री से बात कर रहे थे। उन्होने कहा कि प्रतिमा गुप्ता के साथ तलाक होना उनके लिए काफी पछतावे वाला रहा है। कबीर बेदी ने कहा कि, वो अपने बच्चों की वजह से साथ में रहते थे। हालांकि ओपन मैरिज इसलिए चुना गया था ताकि वो और प्रतिमा जब चाहें अफेयर्स कर सकते थे। दोनों को अफेयर करने थो ओपन मैरिज ही ठीक है।
नहीं चला ऐेसे काम
कबीर बेदी ने कहा कि, बच्चों के साथ रहकर ये सब करना काफी दिनों तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए। एक्टर का कहना था कि अलग होने के बाद भी वो बच्चों के लिए अक्सर साथ में रहे और यूएस से इंडिया आना जाना लगा रहा। कबीर बेदी का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोग ओपन मैरिज के बारे में जानकर काफी हैरान हैं।


Click it and Unblock the Notifications











