80 साल का बॉलीवुड लीजेंड 29 साल छोटी बीवी के साथ समंदर किनारे हुआ रोमांटिक, बर्थडे पर किया खूब रोमांस

Kabir Bedi Parveen Dusanj: बॉलीवुड के मशहूर और सीनियर अभिनेता कबीर बेदी ने यह साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या होती है। 16 जनवरी को कबीर बेदी ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को उन्होंने और भी यादगार बना दिया क्योंकि इसी दौरान उन्होंने अपनी चौथी पत्नी परवीन दुसांझ के साथ शादी की 10वीं सालगिरह भी सेलिब्रेट की।

Kabir Bedi Parveen Dusanj

कबीर बेदी और परवीन दुसांझ इस खास मौके पर समुद्र किनारे छुट्टियां मनाने पहुंचे, जहां दोनों ने सुकून और प्यार से भरे पल बिताए। कपल ने अपने इस रोमांटिक वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

तस्वीरों में दोनों बीच पर टहलते हुए, सूरज डूबते नजारों का आनंद लेते और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। परवीन ने खुद कुछ सेल्फी लीं, जिनमें कबीर बेदी मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री देखकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस ट्रिप पर उन्होंने तीन खुशियां एक साथ मनाईं-कबीर बेदी का 80वां जन्मदिन, शादी के 10 साल और लगभग 20 साल साथ बिताने की यादें। उनके मुताबिक यह सफर शांति, आत्मचिंतन और नई ऊर्जा से भरपूर रहा।

गौरतलब है कि कबीर बेदी ने साल 2016 में परवीन दुसांझ से शादी की थी। उस वक्त कबीर की उम्र करीब 70 साल थी, जबकि परवीन उनसे करीब 29 साल छोटी हैं। उम्र के इस फासले के बावजूद दोनों का रिश्ता मजबूत और खुशहाल नजर आता है।

कबीर बेदी की यह रोमांटिक वेकेशन यह दिखाती है कि प्यार और खुशियां किसी उम्र की मोहताज नहीं होतीं। फैंस उनके लंबे जीवन और खुशहाल रिश्ते के लिए लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kabir bedi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X