कबीर बेदी का सालों बाद खुलासा- मैं परवीन बाबी के साथ हर रात रहना चाहता था, उसे दिखती थीं आत्माएं
बॅालीवुड एक्टर कबीर बेदी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है। कबीर बेदी ने अपनी टूटी हुई शादी और साथ ही लोकप्रिय एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ रिलेशनशिप को लेकर राज खोला है।
स्टोरीज आए मस्ट टेल में कबीर बेदी ने प्रतिमा बेदी से अपनी पहली शादी और परवीन बाबी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। कबीर बेदी ने लिखा है कि हमारी ओपन मैरिज शुरू शुरू में एक अच्छा आइडिया लगा, मगर बाद में मुझे इससे बेचैनी होने लगी थी। मैं अकेला महसूस कर रहा था और परवीन बाबी ने मेरा अकेलापन भर दिया।

कबीर बेदी ने बताया है कि जिस प्यार की मुझे जरूरत थी, वो बिल्कुल नहीं था। मैं खुद को अकेला महसूस करता था। इस खालीपन को वक्त के साथ परवीन बाबी ने भर दिया। तब मैं परवीन को केवल डैनी डेंजोंग्पा की गर्लफ्रेंड के तौर पर जानता था।


Click it and Unblock the Notifications