80 साल के कबीर बेदी 29 साल छोटी बीवी को रखते हैं खूब खुश, देखिए रोज नाश्ते में खाते हैं क्या चीज

Kabir Bedi Fitness Routine And Diet: कबीर बेदी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने और हैंडसम एक्टर्स में से एक रहे हैं। अपने समय में उनका लुक और स्टाइल काफी पसंद किया जाता था। अब 80 साल की उम्र में भी कबीर बेदी फिट और एक्टिव नजर आते हैं। उनका अंदाज़ और सेहत आज भी लोगों को हैरान कर देता है।

Kabir Bedi Fitness Routine And Diet

कबीर बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी की झलक दिखाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 80वां जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो लोगों को खूब पसंद आए। कबीर बेदी की पत्नी उनसे 29 साल छोटी है इसलिए भी ये कपल काफी सुर्खियों में रहता है।

इसी बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी फिटनेस चर्चा का विषय बनी हुई है। इस वीडियो में कबीर बेदी ने बताया कि वह अपनी सेहत का कैसे ख्याल रखते हैं और क्या खाते हैं।

कबीर बेदी का रोज़ का नाश्ता

वीडियो में कबीर बेदी अपने नाश्ते की प्लेट दिखाते हैं। उनकी प्लेट में एग फ्राई और ब्रेड का एक टुकड़ा नजर आता है। वह अंडे पर पहले थोड़ा नमक डालते हैं, फिर काली मिर्च मिलाते हैं और आराम से उसे खाते हैं।

कबीर बेदी ने बताया कि वह हर दिन यही नाश्ता करते हैं। उनका मानना है कि सादा और नियमित खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।

हालांकि, डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हर इंसान का शरीर अलग होता है। इसलिए किसी की डाइट को सीधे फॉलो करने से पहले अपनी सेहत को ध्यान में रखना चाहिए। फिर भी कबीर बेदी की फिटनेस से यह सीख मिलती है कि सही खानपान और अनुशासन से बढ़ती उम्र में भी खुद को फिट रखा जा सकता है।

More from Filmibeat

Read more about: kabir bedi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X