इस पाकिस्तानी ड्रामा की बढ़ी इतनी डिमांड, एक महीने में दोबारा रिलीज करना पड़ा शो, आप भी देखें फ्री में...

Kabhi Main Kabhi Tum On OTT: 'कभी मैं कभी तुम' एक फेमस पाकिस्तानी ड्रामा है, जिसमें हानिया आमिर और फहाद मुस्तफा लीड रोल्स में हैं। यह सीरीज नवंबर 2024 को खत्म हो गई थी। लेकिन इस सीरीज को लोगों का इतना प्यार मिला कि अब इसे दोबारा रिलीज किया जा रहा है।
मेकर्स ने हाल ही में रोमांटिक ड्रामा की वापसी का ऐलान किया है, जिसे 31 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया जाना है। यह शो समाज, फाइनेंशियल बर्डन, परिवार और प्रेम की खोज के बारे में है।
यह लोकप्रिय पाकिस्तानी ड्रामा 31 दिसंबर, 2024 को रात 10 बजे प्रसारित होगा। दर्शक इसे ARY डिजिटल पर देख सकते हैं। भारत में दर्शक YouTube पर सभी एपिसोड देख सकते हैं।
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इंस्टाग्राम पर सीरीज का पोस्टर शेयर किया है और लिखा है, "कभी मैं कभी तुम जनता की मांग पर वापस आ गया है! प्यार, जुनून और भावनाओं की मंत्रमुग्ध कर देने वाली कहानी देखें। @haniaheheofficial @mustafafahad26 कभी मैं कभी तुम 31 दिसंबर से शुरू हो रहा है, रोजाना रात 10:00 बजे सिर्फ #ARYDigital पर।"
क्या है कहानी
यह सीरीज शरजीना की कहानी है, जो एक जिम्मेदार और पढ़ाकू लड़की है, जिसकी जिंदगी तब अलग मोड़ ले लेती है, जब वह मुस्तफा से प्यार करने लगती है और उसे प्रपोज करने का फैसला करती है। यह शो इन दो अपोजिट किरदारों के बीच की केमिस्ट्री और उनके बीच धीरे-धीरे विकसित होने वाले रोमांस को दर्शाता है। यह सीरीज पाकिस्तानी कल्चर की कॉम्पलेक्सिटीज को भी दिखाता है।
हानिया आमिर और फहाद मुस्तफा के अलावा, इस सीरीज में माया खान, एम्माद इरफानी, बुशरा अंसारी, नईमा बट, यूसुफ बशीर कुरैशी, एनी जैदी और जावेद शेख भी शामिल हैं। कभी मैं कभी तुम का डायरेक्शन बदर महमूद ने किया है और इसका प्रोडक्शन बिग बैंग एंटरटेनमेंट ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











