कभी खुशी कभी गम के 20 साल पूरे: आलिया भट्ट ने किया करीना कपूर को रिप्लेस, शेयर किया फनी वीडियो
कभी खुशी कभी गम फिल्म को 20 साल पूरे हो चुके हैं। करण जौहर की इस फिल्म का एक एक पात्र, गाना से लेकर हर चीज लोकप्रिय हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर के पू किरदार को भी खूब पसंद किया गया था। एक बार फिर कभी खुशी कभी गम का आइकॉनिक सीन देखने को मिला है लेकिन इस बार बड़ा बदलाव के साथ फनी वीडियो सामने आया है।
दरअसल आलिया भट्ट ने एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने बताया कि उन्हें पू किरदार काफी पसंद था और वह इस वीडियो में करीना के सीन को रिक्रीएट करती दिख रही हैं। मजेदार बात ये है कि इस वीडियो में इब्राहिम अली खान से लेकर रणवीर सिंह भी नजर आए हैं।

आलिया भट्ट ने इस वीडियो को शेयर करते हुआ लिखा, मेरे पसंदीदा लोगों में से ये मेरा फेवरेट सीन है। कभी खुशी कभी गम फिल्म के 20 साल पूरे होने के मौके पर पूरी टीम को शुभकामनाएं। लव यू बेबो, आप मेरी पसंदीदा हैं करीना कपूर।
आलिया भट्ट इस वीडियो में करीना कपूर के पूजा वाले किरदार पर अभिनय करती दिख रही हैं। वह पूजा (पू) वाले किरदार में एकदम फिट बैठ रही हैं। वीडियो में सैफ के बेटे व सारा अली खान के भाई इब्राहिम भी नजर आ रहे हैं।
इन दिनों आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इब्राहिम भी इस फिल्म का हिस्सा है। माना जा रहा है कि वह असिस्टेंट डायरेक्शन का काम सीख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











