..................... Kabhi Khushi Kabhi gham little poo aka Malvika Raj engaged with businessman Pranav Bagga - Hindi Filmibeat

'कभी ख़ुशी कभी गम' की छोटी पू की हुई सगाई, तस्वीरें आईं सामने

Malvika Raj Engaged With Pranav Bagga

बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में शुमार 'कभी खुशी कभी गम' एक ऐसी फिल्म थी जिसमें मल्टीस्टार नजर आए थे. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऋतिक रोशन, काजोल, शाहरुख खान और करीना कपूर भी नजर आए. यह फिल्म बॉलीवुड की सभी हिट फिल्मों में शुमार थी. यहां तक की आज भी दर्शकों द्वारा यह फिल्म काफी पसंद की जाती है. लेकिन इस फिल्म में छोटी बहू का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री मालविका राज आज भी काफी ज्यादा पॉपुलर है. बता दें कि हाल ही में उन्होंने सगाई की है, जिस का ऐलान उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से तस्वीर शेयर करते हुए किया है. एक्ट्रेस की तस्वीरों पर खूब फेल्स प्यार लुटाते हुए भी नजर आए.

मालविका राज ने की सगाई

करण जौहर की मशहूर और मल्टीस्टारर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में छोटी पू का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री मालविका राज ने शुक्रवार को बिजनेसमैन प्रणव बग्गा के साथ में सगाई कर ली. इस बात की घोषणा उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिए की. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि "यहां हम हैं, हमने अभी शुरुआत कर ली है और इतने समय के बाद, हमारा समय आ चुका है, हम यहां हैं, अभी भी मजबूत बने हुए हैं, ठीक है." एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने भी खूब रिएक्ट किया है. यहां तक कि एक्ट्रेस के फैंस ने भी उन्हें बधाईयां दी.

मालविका राज का वर्क फ्रंट

अगर हम मालविका राज के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि 'कभी खुशी कभी गम' में छोटी करीना कपूर का किरदार निभा कर वह काफी सुर्खियों में आ गई थी. उनकी अदाकारी का हर कोई कायल हो गया था. लेकिन आपको बता दें कि इसके बाद में वह एक्शन फिल्म 'स्क्वायड' में भी देखी जा चुकी हैं. इस फिल्म में अभिनेता डैनी डेंजोंगपा के बेटे रिनजिन डेंजोंगपा नजर आए थे.

Read more about: kabhi khushi kabhi gham
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X