2021 की ईद पर बड़ा धमाका- सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में इन दो हीरो की एंट्री !
सलमान खान इन दिनों 'बिग बॉस 13' को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। दो हफ्ते बाद 'बिग बॉस' का फिनाले हैं और फिर ये सीजन यहीं खत्म हो जाएगा। इसके अलावा सलमान खान की नई फिल्मों की बारिश होने वाली है। दरअसल इस ईद सलमान खान की फिल्म 'राधे' रिलीज होने वाली है और इसके तुरंत बाद वह 'कभी ईद कभी दिवाली' पर काम शुरू कर देंगे।
साजिद नाडियाडवाला के साथ आ रही इस फिल्म का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है। अब खबरें सामने आने लगी की है कि सलमान खान के अलावा 'कभी ईद कभी दिवाली' फिल्म में कौन-कौन नजर आएंगे। सलमान खान की इस फिल्म को फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहे हैं जो अन्य नए चेहरों को लेना चाहते हैं।

ऐसे में खबरें उड़ रही हैं कि सलमान खान ने आयुष शर्मा और सूरज पंचोल का नाम सुझाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये खबर सच हुई तो पर्दे पर कितना धमाल होगा। खैर अभी तक इस खबर पर फिल्ममेकर्स या एक्टर का कोई बड़ा ऐलान सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications