कभी ईद कभी दिवाली- सलमान खान की फिल्म से कटा शहनाज गिल का पत्ता? खबर उड़ते ही आया एक्ट्रेस का रिएक्शन!
मेगास्टार सलमान खान को लेकर इस वक्त काफी चर्चा है और वो लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म को लेकर चर्चा ये भी है कि फिल्म का नाम भाईजान भी हो सकता है। लेकिन फिल्म की एक अभिनेत्री शहनाज गिल को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा हुआ है जो कि फैंस को काफी परेशान कर रहा है। खबरें आईं थीं कि सलमान खान की इस फिल्म से शहनाज गिल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
जी हां, सोशल मीडिया पर ये खबरें चल रहीं थीं कि सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' से उन्हें बाहर किए जाने की खबरों को खारिज कर दिया है।
Recommended Video

हालांकि इसको पूरी तरह से नकारते हुए शहनाज गिल ने चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उनके इस पोस्ट के करने की वजह काफी साफ है।

शहनाज का पोस्ट
उन्होने लिखा, "अच्छा, ये अफवाहें पिछले कुछ हफ्तों से मेरे मनोरंजन की दैनिक खुराक हैं। मैं लोगों द्वारा फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर सकती और निश्चित रूप से मैं भी फिल्म में हूं।"

फिल्म का हिस्सा हैं
इसके बाद ये तय हो गया है कि शहनाज गिल इस फिल्म का हिस्सा हैं और वो शानदार काम करने वाली हैं। शहनाज ने इस साल की शुरुआत में 'कभी ईद कभी दीवाली' की शूटिंग शुरू की थी।

उनकी जोड़ी राघव जुयाल के साथ है
फिल्म में उनकी जोड़ी राघव जुयाल के साथ है। इस फिल्म से उनका बॉलीवुड डेब्यू भी होगा। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, कभी ईद कभी दीवाली में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती और पूजा हेगड़े हैं।

आयुष शर्मा भी फिल्म का हिस्सा थे
सलमान के जीजा आयुष शर्मा भी फिल्म का हिस्सा थे। हालांकि, वह कथित तौर पर फिल्म से बाहर हो गए।

शहनाज गिल का नाम सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ा था
शहनाज गिल का नाम सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ा था जो कि अब इस दुनिया में नहीं हैं। दोनों को सलमान खान के शो बिग बॉस में काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











