..................... Kabhi Eid Kabhi Diwali Hyderabad shooting Salman khan Ram charan dinner photo।कभी ईद कभी दिवाली हैदराबाद शूटिंग सलमान खान और रामचरण की डिनर फोटो - Hindi Filmibeat

RRR स्टार रामचरण के घर सलमान खान की स्पेशल पार्टी, वायरल फोटो देख फैंस ने बोला सुपरहिट जोड़ी

बॅालीवुड एक्टर सलमान खान अपनी आगामी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में कर रहे हैं। इसके साथ ही वह साउथ सिनेमा के कई बड़े सुपरस्टार के साथ मुलाकात और पार्टी भी कर रहे हैं। इससे सभी वाकिफ हैं कि रिश्ते निभाने में सलमान खान सबसे आगे हैं। सलमान खान बॅालीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।

कुछ महीने पहले जब आरआरआर की टीम सलमान खान के शो बिग बॅास 15 पर पहुंची थी, तो उस वक्त रामचरण, जूनियर एनटीआर और राजामौली के साथ सलमान खान का सहज रिश्ता साफ दिखाई दे रहा था।ऐसे में हैदराबाद में जब सलमान खान अपनी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग कर रहे थे तो उनकी मुलाकात रामचरण से हुई।

salman khan,

शूटिंग के अपने व्यस्त समय से थोड़ा सा समय निकालकर सलमान खान की मुलाकात रामचरण से होगी। सलमान ने कुछ समय निकालकर राम चरण के घर पहुंचे। सलमान ने रामचरण और उपासना के साथ डिनर का भी आनंद उठाया। इस खास समय की एक तस्वीर भी सामने आयी थी। जहां पर रामचरण के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती भी वहां पर मौजूद थे।

पूजा हेगड़े भी सलमान खान के साथ स्पेशल डिनर का हिस्सा बन गईं। फैंस के बीच सलमान खान और रामचरण की एक फ्रेम वाली फोटो काफी पसंद की जा रही है। इस तस्वीर में सलमान अपने दबंग स्टाइल में नजर आ रहे हैं। सलमान खान के एक तरफ रामचरण और दूसरी तरफ वेंकटेश खड़े हुए हैं। फैंस इस तस्वीर को देख इस बात की ख्वाहिश जता रहे हैं कि सलमान खान और राम चरण को एक साथ जल्द फिल्म में काम करना चाहिए।। वहीं अन्य फैंस का कहना है कि कभी ईद कभी दिवाली के लिए सलमान खान का यह लुक जबरदस्त है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली से बदलकर भाईजान कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X