फोटो में देखिए सलमान खान का जलवा, देर रात मेगास्टार चिरंजीवी- वेंकटेश के साथ जमकर पार्टी
दोस्ती और रिश्ते निभाने में बॅालीवुड के दबंग खान सलमान हमेशा सबसे आगे रहते हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कई स्टार्स हैं जो सलमान खान के बेहद करीब हैं। हाल ही में एक फोटो सामने आयी है जहां पर सलमान खान अपने दोस्त और एक्टर चिरंजीवी और वेंकटेश के साथ पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म कभी ईद कभी दिवाली यानी कि भाईजान की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे हैं। काफी समय से सलमान अपनी इस फिल्म का काम पूरा करने में लगे हुए हैं। ऐसे में जब उन्हें समय मिला तो वह पहुंच गए मेगास्टार चिरंजीवी और वेंकटेश के साथ पार्टी करने के लिए।

अपने शूटिंग से समय निकालकर सलमान खान दिखाई दिए चिरंजीवी, वेंकटेश और पवन रेड्डी के घर पर। मिली जानकारी अनुसार कमल हासन की फिल्म विक्रम के बंपर हिट होने पर चिरंजीवी ने रात के खाने का आयोजन किया था। इसी डिनर पार्टी में सलमान खान भी खास मेहमान बनकर पहुंचे। सलमान खान अपने बिंदास लुक के साथ तस्वीर के लिए स्माइल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे आपको याद दिला दें कि सुपरस्टार चिरंजीवी की आगामी फिल्म गॅाडफादर में सलमान खान भी एक खास किरदार में दिखाई देंगे।
वहीं कभी ईद कभी दिवाली में वेंकटेश का कैमियो होना तय हुआ है। बता दें कि सलमान खान के पास आने वाले दिनों बैक टू बैक कई फिल्में हैं। टाइगर 3 के साथ उनकी कॅामेडी फिल्म नो एंट्री में एंट्री की भी शूटिंग जल्द शुरू होने की रिपोर्ट सामने आ रह है। शाहरुख खान की पठान में भी सलमान खान का खास कैमियो है। इसके साथ वह रितेश देशमुख की मराठी फिल्म में भी कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। जल्द बिग बॅास के नए सीजन के आगाज की भी रिपोर्ट सामने आ रही है।
Megastar #SalmanKhan With Megastar #Chiranjeevi & Victory #VenkateshDaggubati Last Night At Hyderabad 😻🥳🔥@BeingSalmanKhan @KChiruTweets @VenkyMama pic.twitter.com/oxFpdEPhFj
— 𝐌𝐀𝐍𝐀𝐒 (@BeingManas5) June 22, 2022


Click it and Unblock the Notifications












