सलमान और खान मिलकर अक्षय कुमार को देंगे टक्कर: 10 अगस्त हो गया BOOKED
इरफान खान फिलहाल अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। लेकिन उन्होंने अपना काम नहीं छोड़ा। उनकी फिल्में समय से रिलीज़ हो रही हैं और दर्शकों के बीच इरफान अभी भी अपना काम कर रहे हैं - इंटरटेन करने का।
इरफान की अगली फिल्म कारवां का पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। इस फिल्म से मराठी सुपरस्टार मिथिला पालकर और साउथ सुपरस्टार दलकीर सलमान डेब्यू करने जा रहे हैं।

फिल्म का पोस्टर शानदार लग रहा है। फिल्म तीन अजनबी लोगों की कहानी है जो एक ट्रिप पर मिल जाते हैं। फिल्म की टैगलाइन बहुत दिलचस्प है - दो डेड बॉडी, तीन अजनबी और एक यात्रा।
लेकिन इस टैगलाइन के बावजूद फिल्म को हल्की फुल्की कॉमेडी बताया जा रहा है। हाल ही में इरफान खान की फिल्म ब्लैकमेल रिलीज़ हुई जिसे दर्शकों ने मिला जुला रिस्पॉन्स दिया।
अब आते हैं सबसे दिलचस्प बात पर। फिल्म की रिलीज़ डेट है 10 अगस्त को। अब सबको पता है कि अक्षय कुमार स्टारर गोल्ड, 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।
और इरफान खान ने पिछले कुछ सालों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल हिंदी मीडियम ने बॉक्स ऑफिस भी जीता है और अवार्ड्स भी। चीन तक में फिल्म ने बजरंगी भाईजान को कड़ी टक्कर दी है।
वैसे जानिए, बॉलीवुड में अब तक कैसा रहा है आज़ादी बॉक्स ऑफिस -


Click it and Unblock the Notifications













