कांटे का सीक्वेल बनाना चाहते हैं महेश

महेश विषय पर काम कर रहे हैं। महेश ने इस बारे में कहा है कि वे फिलहाल कहानी लिख रहे हैं और अभी से वह यह नहीं कह सकते कि कहानी किस तरह निखर कर सामने आयेगी. वे चाहते हैं कि इस फिल्म में वे संजय दत्त को कास्ट करें. लेकिन अब तक कुछ भी तय नहीं है।
चूंकि संजू बाबा अभी दूसरी फिल्म के सिलसिले में हैं. और अभी फिलहाल संजय के पास डेट्स नहीं है. महेश ने कहा है कि कहानी बिल्कुल शुरुआती दौर में है और इसे पूरा आकार लेने में वक्त लगेगा. तो जैसे ही कहानी बन जायेगी. वे तय करेंगे कि उस फिल्म में वे किसे कास्ट करेंगे।
महेश का यह भी मानना है कि वे अभी से नहीं कह सकते कि उनकी फिल्म की कहानी कैसा आकार लेगी और सीक्वेल किस रूप में लोगों के सामने आयेगा. फिलवक्त महेश मांजरेकर थियेटर में व्यस्त हैं. उन्होंने हाल ही में डबल डील नामक नाटक का मंचन किया और हो सकता है कि वे इस पर फिल्म भी बनायें. चूंकि उन्हें यह नाटक बहुत पसंद आया है और वे इस पर फिल्म बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications











