'कांटा लगा गर्ल' Shefali Jariwala की अचानक हुई मौत, खबर सुनकर सन्न रह गए फैंस

Shefali Jariwala

Shefali Jariwala Passes Away- कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अचानक उनकी मौत की खबर से फैंस सन्न रह गए हैं। वो महज 42 साल की थीं।

निधन की पुष्टि vickey lalwani ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए की है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस को बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल से बाहर मृत अवस्था में लाया गया था। बता दें कि शेफाली जरीवाला की मौत का कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है।

स्टाफ की मानें तो अस्पताल में आने से पहले शेफाली अपना दम तोड़ चुकीं थीं। अचानक शेफाली की तबीयत बिगड़ी थी और उनके पति ही उनको लेकर अस्पताल आए थे। हालांकि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। अब शेफाली जरीवाला इस दुनिया में नहीं है।

डॉक्टर ने की पुष्टि

Vickey lalwani की पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि उन्होने उसी अस्पताल के डॉ. सुशांत से बात की थी। डॉक्टर ने शेफाली की निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि "हम शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज रहे हैं।" देखने वाली बात होगी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निधन का क्या कारण सामने आता है। शेफाली जरी वाला काफी मशहूर थीं और लाखों की तादात में लोग उनको फॉलो करते हैं।

बिग बॉस से की थी वापसी

शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत में ही कांटा लगा गाने से बवाल काटा था। हालांकि ये गाना काफी समय तक विवादों में भी रहा था। इसके बाद किसी ने शेफाली की मौत की खबर भी फैला दी थी। सालों बाद गायब रहने के बाद शेफाली जरीवाला ने बिग बॉस से वापसी की थी और काफी शानदार लग रहीं थीं। शेफाली जरीवाला ने अभिनेता पराग त्यागी को अपना हमसफर बनाया था और दोनों काफी खुश रह रहे थे। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आईं थीं। शेफाली जरीवाला के फैंस लगातार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X