TRAILER: संजय मिश्रा की फिल्म 'कामयाब'- फिल्मों से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी
संजय मिश्रा और दीपक डोबरियाल अभिनीत फिल्म 'कामयाब' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान की रेड चिलीज इंटरटेनमेंट बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है दृश्यम फिल्म्स। फिल्म की कहानी एक साइड एक्टर और उनकी 500वीं फिल्म की है।
पिछले साल शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' को प्रोड्यूस किया था। और उसके बाद बतौर निर्माता नेटफ्लिक्स सीरिज Bard Of Blood से भी जुड़े थे। 2020 की शुरुआत शाहरुख की कंपनी 'कामयाब' के साथ कर रही है।

कोई शक नहीं कि फिल्म का यह ट्रेलर काफी दिलचस्प है। संजय मिश्रा एक उम्दा कलाकार हैं और अपने हर किरदार को अपना सौ प्रतिशत देते हैं। इस फिल्म में वो कई अलग अलग लुक्स में नजर आने वाले हैं। कैरेक्टर एक्टर्स पर आधारित यह फिल्म आपको हंसाते हंसाते इमोशनल भी करेगा। शाहरुख खान ने ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा- Koi role extra nahi hota. Artist extraordinary hona chahiye. Fir banti hai picture Kaamyaab!
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-
फिल्म में संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल और सारिका सिंह मुख्य किरदारों में होंगे। मेकर्स को संजय मिश्रा इस फिल्म के लिए बिल्कुल फिट लगे क्योंकि उनका करियर ग्राफ भी फिल्म की कहानी दर्शाता है। फिल्म का निर्देशन किया है हार्दिक मेहता ने। जो इसके अलावा राजकुमार राव- जाह्नवी कपूर की रूही अफ्ज़ा भी डाइरेक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











