"कामयाब" निर्देशक के साथ एक्टर संजय मिश्रा ने मुंबई में द मक्का ऑफ़ स्ट्रगलर एक्टर्स का किया दौरा!

संजय मिश्रा अभिनीत फिल्म 'कामयाब' अपनी रिलीज के करीब है जिसकी कहानी एक करैक्टर अभिनेता के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी और फिल्म के ट्रेलर को इसके ताजा व अनोखे कांसेप्ट के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में, संजय मिश्रा ने हार्दिक मेहता के साथ वर्सोवा के अराम नगर का दौरा किया था जिसे अक्सर द मक्का ऑफ़ स्ट्रगलिंग एक्टर्स के रूप में जाना जाता है।

वहाँ, संजय मिश्रा के जहन में एक संघर्षरत अभिनेता के रूप में बीते दिनों की यादें ताज़ा हो गयी और यहां तक कि एक स्थानीय अंडा पाव स्टाल का दौरा किया जहाँ अभिनेता ने अंडे भी बनाये थे।

kaamyaab, sanjay mishra, कामयाब, संजय मिश्रा

यहीं नही, अभिनेता को हरिद्वार में अपने बिताए गए दिनों की याद आ गयी जहाँ वे एक थेला के मालिक थे और रोहित शेट्टी द्वारा उन्हें स्पॉट किया गया था। आगामी फिल्म कामयाब बॉलीवुड के करैक्टर अभिनेताओं को एक ट्रिब्यूट है, जो वास्तव में एक प्रॉमिसिंग फिल्म है जिसमें बॉलीवुड के प्रतिष्ठित करैक्टर अभिनेताओं की टोली अभिनय करते हुए नज़र आएगी।

अवतार गिल, लिलिपुट और कई अन्य प्रतिष्ठित करैक्टर अभिनेता फ़िल्म में दर्शकों को अपने ज़िन्दगी का सफ़रनामा बयां करते हुए नज़र आएंगे। संजय मिश्रा के लिए ज़िन्दगी का चक्र पूरा हो गया है जहां उन्होंने शाहरुख की फ़िल्म में अभिनय में साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और अब सुपरस्टार उनकी फिल्म 'कामायाब' का निर्माण कर रहे है।

गौरी खान, मनीष मुंद्रा और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित "कामायाब" 6 मार्च 2020 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। ड्रिशयम फिल्म्स प्रोडक्शन के तहत यह फिल्म रेड चिल्लीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X