स्टेज शो के दौरान चक्कर खाकर गिरीं नेहा कक्कड़..सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
शादी में स्टेज के दौरान स्टेज से गिरी नेहा कक्कड़, बयां किया दर्द।
नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं जिन्होंने इंडस्ट्री को काफी सारे हिट गाने दिए हैं। काला चश्मा, लड़की ब्यूटीफुल जैसे हिट गाने देने वालीं नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वेडिंग सेरेमनी में जाने का दर्द बयां किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट लिखकर नेहा ने बताया कि वो हाल ही में एक वेडिंग सेरेमनी में गई थीं।
उन्होंने बताया कि उन्हें वहां धोखे से बुलाया गया था और उनकी तबियत खराब होने के बावजूद भी ज़बर्दस्ती परफॉर्म करने के लिए कहा गया था।

नेहा ने लिखा कि इस दौरान उनकी तबियत इतनी खराब हो गई कि वह चक्कर खाकर स्टेज पर गिर गईं। नेहा ने बताया कि उन्होंने फंक्शन में फैमिली की खुशी के लिए 1 घंटे परफॉर्म भी किया।
नेहा का कहना है कि वो कभी शादियों में परफॉर्म नहीं करतीं। यही नहीं, नेहा ने पोस्ट के साथ-साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस की वीडियो भी शेयर की है। नेहा ने सोशल मीडिया पर आए इस पोस्ट के बाद उन्हें सिंगर-कंपोजर अरमान मलिक ने सपोर्ट किया।
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on


Click it and Unblock the Notifications