..................... Kaabil vs Raees, Rakesh Roshan new plans for promotion - Hindi Filmibeat

रईस vs काबिल: शाहरूख को पीछे छोड़ने की पूरी तैयारी.. अभी से!

ऋतिक रोशन की काबिल।

By Neeti

ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'काबिल' और शाहरूख खान की 'रईस' काफी प्लानिंग के बाद भी आखिरकार क्लैश होने के लिए तैयार है। सिर्फ फिल्म ही क्यों.. बल्कि फिल्म के ट्रेलर के बीच भी गजब की रेस है।

दोनों फिल्मों का ट्रेलर शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल के साथ रिलीज किया जा रहा है। लेकिन सूत्रों की मानें को राकेश रोशन ने ऐसा प्लान बनाया है जिसके कारण काबिल ज्यादा से ज्यादा दर्शकों पहुंच पाएगी। राकेश रोशन जानते हैं कि दिवाली पर अधिकतर लोग फिल्म देखते हैं।

''सलमान खान की शादी होगी.. जल्द ही.. वो चाहें या ना चाहें..''

raees vs kaabil

यह देखते हुए उन्होंने थिएटर्स वालों से कहा है कि दिवाली से दो सप्ताह तक वे 'शिवाय' और 'ऐ दिल है मुश्किल' के शो शुरू होने के पहले काबिल का ट्रेलर दिखाएं। दर्शक चाहे 'ऐ दिल है मुश्किल' देखें या फिर 'शिवाय', 'काबिल' का ट्रेलर उसे जरूर देखना होगा। इससे 'काबिल' को निश्चित तौर पर फायदा होगा।

बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड सुपरस्टार्स के यादगार टक्कर-

रूस्तम vs मोहनजोदड़ो
अक्षय कुमार की रूस्तम और ऋतिक की मोहनजोदड़ो ताजा उदाहरण है। जहां रूस्तम सुपरहिट हुई.. वहीं मोहनजोदड़ो ने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा।

दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी
पिछले साल दिलवाले और बाजीराव मस्तानी भी धमाकेदार क्लैश थी। दोनों बिग बजट फिल्में थीं। दोनों ने 100 करोड़ कल्ब में एंट्री ली थी। लेकिन दिलवाले रही फ्लॉप..

लगान- गदर
लगान और गदर दोनों ही फिल्में पीरियड ड्रामा थीं और बॉक्स ऑफिस की दोनों फिल्मों ने मिलकर बैंड बजा दी थी। हालांकि कमाई के मामले में गदर काफी आगे थी।

वीर ज़ारा- ऐतराज़
अक्षय कुमार की ऐतराज़ को शाहरूख की वीर ज़ारा से सामना करना पड़ा। हालांकि ऐतराज सफल रही थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान के सामने कैसे टिक पाती।

जब तक है जान- सन ऑफ सरदार
2012 की दीवाली पर बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों की कमाई ताबड़तोड़ थी। शाहरूख खान की जब तक है जान और अजय देवगन की सन ऑफ सरदार एक साथ रिलीज़ हुई थी।

जानेमन- डॉन
यहां भी अक्षय कुमार- सलमान खान और शाहरूख खान के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी। लेकिन जीत हुई शाहरूख खान की..

ओम शांति ओम- सावंरिया
शाहरूख खान की ओम शांति ओम के सामने संजय लीला भंसाली की सावंरिया बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी थी।

गोलमाल 3- एक्शन रिप्ले
अजय देवगन की गोलमाल 3 ने अक्षय कुमार की एक्शन रिप्ले के सामने बाजी मारी मार ली थी.. धमाकेदार तरीके से..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X