POSTER: ऋतिक रोशन की 'काबिल'.. डराने के लिए सिर्फ आंखें ही काफी है!
ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल के पहले टीजर के बाद अब फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में ऋतिक रोशन और यमी गौतम मुख्य किरदारों में हैं। लेकिन फिलहाल टीजर-पोस्टर में हमें सिर्फ ऋतिक की ही झलक मिल सकी है।

कोई शक नहीं यह पोस्टर काफी दिलचस्प है। यहां आप सिर्फ ऋतिक की आंखें देख सकते हैं, जहां रोशनी दिखेगी। इस पोस्टर से ही आप समझ जाएंगे यह फिल्म एक थ्रिलर है, जहां एक मर्डर की कहानी देखने को मिलेगी।
सलमान खान vs ऋतिक.. किसके हाथ लगेगी यह धमाकेदार एक्शन रीमेक!
फिल्म के निर्माता हैं राकेश रोशन, जबकि म्यूजिक का जिम्मा लिया है राजेश रोशन ने। फिल्म 26 जनवरी 2017 को रिलीज हो रही है। गौरतलब है कि फिल्म शाहरूख खान की रईस के साथ क्लैश करने वाली है। यहां देंखे फिल्म का पहला पोस्टर-


Click it and Unblock the Notifications
