..................... Kaabil distributors approaches Rakesh Roshan for covering losses - Hindi Filmibeat

Shocking..काबिल की कमाई 100 करोड़..फिर भी हो गया करोड़ों का नुकसान !

100 करोड़ क्लब में खुद को शामिल करने के बाद भी काबिल को करोड़ों का नुकसान हुआ है। इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर और निर्माता राकेश रोशन के बीच इसे लेकर मुलाकात हुई हैं !

By Prachi Dixit

सौ करोड़ की कमाई के बाद भी काबिल को कई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। जी हां, शाहरूख खान स्टारर रईस से मुकाबला करते हुए ऋतिक रोशन की काबिल ने देर से ही सही खुद को सौ करोड़ क्लब में शामिल करवा ही दिया।

लेकिन अब इन आंकड़ों से जुड़ी दूसरी सच्चाई सामने आ रही है। ऐसा पता चला है कि इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर ने निर्माता राकेश रोशन से अपने नुकसान की भरपाई के पैसे मांगे हैं।

Kaabil

गौरतलब है कि सौ करोड़ की कमाई के बावजूद भारतीय मार्केट के कई डिस्ट्रीब्यूटर काबिल की काबिलियत पर उंगली उठा रहे हैं। उनके अनुसार उन्हें ऋतिक रोशन की इस फिल्म के कारण कुलमिलाकर 15 करोड़ का घाटा हुआ है।

वह अब इस घाटे को अपने सिर पर नहीं लेना चाहते हैं। इस वजह से उन्होंने लगभग 15 करोड़ की मांग निर्माता राकेश रोशन से की है।

कुलमिलाकार इस फिल्म का बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है। रिलीज से पहले और बाद में के काबिल के कमाई रकम पर नजर घुमाई जाए तो इस फिल्म को लगभग 80 करोड़ का फायदा हुआ है।

ऐसे में रईस के कारण कई जगहों पर काबिल को नुकसान भी झेलना पड़ा है। जिसका खामियाजा अब इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अपने ऊपर पर नहीं लेना चाहते हैं।

इस वजह से उन्होंने राकेश रोशन से नुकसान भरने की गुहार लगाई है। हालांकि राकेश रोशन से इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इन सभी खबरों को अफवाहों की तरफ मोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि इन सभी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ये उन लोगों को कारनामा है, जो काबिल की सफलता से खुश नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X