घमंडी हो गए हैं टाइगर श्रॉफ? के-पॉप स्टार औरा को नहीं दे रहे भाव, कई मैसेज करने पर भी नहीं दिया जवाब..!

Tiger Shroff, K-pop star Aoora

K pop star Aoora huge fan of Tiger Shroff: के-पॉप सिंगर, रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर औरा का हाल ही में 'जिमी जिमी' का नया वर्जन इंडियन म्यूजिक और के-पॉप के लेटेस्ट रेंडिशन के साथ मिक्स अप करके रिलीज किया गया है। इंडो-कोरियन ट्रैक 'जिम्मी जिम्मी' एयरवेव्स पर खूब पॉपुलर हुआ है। लेकिन आज हम के के-पॉप स्टार औरा के काम की नहीं बल्कि उनकी दीवानगी की बात कर रहे हैं।

जी हां, म्यूजिक प्रोड्यूसर औरा ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि वे बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे टाइगर श्रॉफ से कई बार कनेक्ट करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन टाइगर श्रॉफ की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं आया है।

टाइगर श्रॉफ के प्रति अपनी दीवानगी बताते हुए पॉप सिंगर औरा ने कहा, वे बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ कोलेबोरेशन करना चाहते हैं। उन्हें टाइगर श्रॉफ के गाने और फिल्में बहुत पसंद है तो वे टाइगर श्रॉफ के साथ कुछ भी कोलैबोरेट करना पसंद करेंगे।

उन्होंने कहा, आप मेरा ये मैसेज टाइगर श्रॉफ तक पहुंचा दीजिए ताकि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिले। औरा ने ये भी बताया कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ को कई बार डायरेक्ट मैसेज भी किए हैं लेकिन आज तक बॉलीवुड एक्टर टाइगर का कोई जवाब नहीं आया।

हालांकि औरा ये कहते हैं कि टाइगर श्रॉफ को बहुत मैसेज मिलते होंगे इसलिए वे बहुत बिजी होंगे और उन्होंने मुझे आज तक कोई रिप्लाई नहीं किया। लेकिन आप मेरा मैसेज टाइगर श्रॉफ को पहुंचा दीजिए ताकि वे मुझे जल्दी जवाब दे सकें। वहीं दूसरी ओर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि टाइगर श्रॉफ को क्या घमंड हो गया है या फिर वे अनजाने में ऐसा कर रहे हैं। ये तो वक्त ही बताएगा। हालांकि टाइगर श्रॉफ ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

आपको बता दें, के. पॉप स्टार औरा को टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी का गाना छम छम बहुत पसंद है। वे उनकी फेवरेट म्यूजिक प्ले लिस्ट में है। इसके अलावा साउथ इंडियन फिल्म RRR का गाना नाटू-नाटू भी औरा का फेवरेट है और ये उनकी प्लेलिस्ट में भी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X