Kim Na Hee Death: महज 24 साल में इस मशहूर के- पॉप सिंगर का निधन, आखिरी इंस्टा पोस्ट हुआ वायरल

k-pop-singer-nahee-dies-at-24-her-last-instagram-post-goes-viral-know-all-details

Kim Na Hee Death: के-पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर, किम नहि का महज 24 साल की उम्र में दुखद निधन हो गया है। शुक्रवार को खबर आई कि गायिका ने 8 नवंबर को अंतिम सांस ली। हालांकि, उनके परिवार ने उनकी मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है। उनकी एजेंसी ने भी उनके आकस्मिक निधन का कारण नहीं बताया है।

बताया जा रहा है कि नहि का अंतिम संस्कार शुक्रवार (10 नवंबर) को ग्योंगगी प्रांत के प्योंगटेक के सेंट्रल हॉल में किया गया। बहरहाल, जैसे ही नहि (Nahee) के निधन की खबर आई, उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो गई।

मौत से कुछ ही देर पहले शेयर की इंस्टा पोस्ट

खास बात यह है कि यह इंस्टाग्राम पोस्ट उनके बुधवार को निधन से कुछ घंटे पहले 7 नवंबर (मंगलवार) को शेयर किया गया था। इस पोस्ट को बिना किसी कैप्शन के शेयर किया था। उसमें नहि विंटर कोट में सेल्फी के लिए पोज दे रही थी। उन्होंने ट्रेन में सूर्यास्त की एक क्लिप भी साझा की। उनकी अन्य तस्वीरें उनके छोटे कुत्ते के साथ थीं।

सिंगर की मौत के बाद, फैंस ने इंस्टाग्राम पर नहि की आखिरी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी है। यह पोस्ट अब वायरल हो गया है। कुछ फैंस जहां जहां शोक व्यक्त कर रहे हैं.. वहीं कुछ इस आस्मसिक मृत्यु पर सवाल उठा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'ये शॉकिंग है, RIP ब्यूटी.'। वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'बेचारा डॉगी अब अकेला रह गया, भगवान नहि की आत्मा को शांति दे'..

नहि ने 2019 में सिंगल 'ब्लू सिटी' से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। सिंगर ने हाल ही में 'रोज' नाम का एक गाना रिलीज किया था। इस गाने को लोगों से बहुत प्यार मिला है। ये भारत में भी पॉपुलर थीं।

More from Filmibeat

Read more about: k pop kim na hee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X