बज चुकी है के. एल. राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की शहनाई, लाइट्स से जगमगाया क्रिकेटर का घर

k l rahul, athiya shetty

पिछले काफी समय से बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के. एल. राहुल की शादी की गुनगुनाहट सुनायी दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 जनवरी को के. एल. राहुल घोड़ी चढ़कर बारात लेकर अथिया शेट्टी के घर जाने वाले हैं। बताया जाता है कि शादी से जुड़ी सारी रस्में दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के मुताबिक पूरी होंगी। 21 से 23 जनवरी के बीच शादी की सारी रस्में निभायी जाएंगी। अब इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें के. एल. राहुल का मुंबई का घर रोशनी से जगमगा रहा है। पूरे घर की लाइट्स से खास सजावट की गयी है।

पाली हिल का बंगला जगमगाया :

पाली हिल का बंगला जगमगाया :

अपने परिवार में दामाद के.एल. राहुल का स्वागत करने के लिए सुनील शेट्टी पूरी तरह से तैयार हैं। पिछले लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के. एल. राहुल के हाथ आखिरकार पीले होने के दिन करीब आ चुके हैं। के.एल. राहुल का पाली हिल वाले बंगले में शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में इस बंगले को रोशनी से जगमगाया गया है। अथिया सोशल मीडिया पर अक्सर बॉयफ्रेंड के.एल. राहुल संग फोटोज शेयर करती रहती हैं।

खंडाला वाले बंगले में होगी शादी :

खंडाला वाले बंगले में होगी शादी :

अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ होगी। 21 से 23 जनवरी के बीच शादी की सारी रस्में पूरी की जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 21 जनवरी को मेंहदी, फिर संगीत और 23 जनवरी को हल्दी के बाद फेरे होंगे। बताया जाता है कि इस वेडिंग सेरिमनी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होने वाले हैं।

लंबे समय से डेट कर रहे हैं दोनों :

लंबे समय से डेट कर रहे हैं दोनों :

अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों 2018 से एक साथ हैं। अक्सर क्रिकेट मैच के दौरान अथिया शेट्टी अपने पापा सुनील शेट्टी के साथ क्रिकेट स्टेडियम में नजर आती हैं। अथिया और के.एल. राहुल दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव होते हैं और अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X